#Gangster #Ravi #Pujari #was #Nabbed #south #africa #joint #operation ##SA #police #Senegal #security #agenceus #was #later #extradited #senegal #Bangloru #airport #mumbaikar #maharashtra #Mumbai #Thane #bhiwandi #BhiwandiExpress स्लग - भारत को मिली बड़ी सफलता, बीती गैगस्टर रवि पुजारी फ्रांस से बेंगलुरू एयरपोर्ट लाया गया।
एंकर - गैंगस्टर रवि पुजारी को भारत लाने में बड़ी सफलता मिली है। बीती रात रवि पुजारी को आखिरकार प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया। सूत्रों के अनुसार रवि पुजारी को फ्रांस के जरिए दक्षिण अफ्रीका और फिर भारत लाया गया। एयर फ्रांस का विमान देर रात भारत के बेंगलुरू एयरपोर्ट पहुंचा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष सेनेगल में रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह लापता हो गया था।
विओ - 1. जानकारी के अनुसार रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका के एक गांव में सेनेगल के एक अधिकारी, रॉ के एक अधिकारी और मेंगलुरू पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन ने शनिवार को पकड़ा था।
बता दें कि रवि पुजारी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था। रवि पुजारी तमाम बॉलीवुड की हस्तियों और कारोबारियों से धन उगाही करता था और उसके खिलाफ तकरीबन 200 केस दर्ज हैं।
विओ - 2. रवि पुजारी का जन्म कर्नाटक के मेंगलुरू में हुआ था और उसकी उम्र 52 वर्ष है। उसे हिंदू, अंग्रेजी, कन्नड भाषा बोलनी आती है। स्कूल में कई बार फेल होने के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। रवि पुजारी की 2 बेटियां और एक बेटा है। 28 साल की उम्र में उसकी ऑस्ट्रेलिया में शादी हो गई थी। जानकारी के अनुसार रवि के पास ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट है और वह अक्सर चीन, हॉन्गकॉन्ग और अफ्रीका के देशों की यात्रा करता है।
बता दें कि पिछले दिनों सेनेगल की सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ पुजारी की अर्जी कारिज कर दी थी। इसके बाद पुजारी के पास कोई कानूनी रास्ता नहीं बचा था। रवि पुजारी लगभग 15 साल से भारत से फरार था। पुलिस फिरौती, हत्या, ब्लैकमेल और धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में उसकी तलाश कर रही थी। उस पर कई बॉलीवुड सितारों से फिरौती मांगने के मामले दर्ज हैं। देखिए भिवंडी एक्सप्रेस कि ईस खास रिपोर्ट में और हमारे चैनल भिवंडी एक्सप्रेस को लाइक करें और सब्सक्राईब जरुर करें .

0 Comments